1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमीषा पटेल ने राष्ट्रगान के अपमान पर दी सफाई, कुशाल को कहा 'जैक-ऐस'

अमीषा पटेल ने राष्ट्रगान के अपमान पर दी सफाई, कुशाल को कहा 'जैक-ऐस'

 Published : Oct 27, 2015 02:14 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 02:40 pm IST

नई दिल्ली: बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रह चुके कुशाल टंडन और अमीषा पटेल सोमवार शाम से सुर्खियां बटोर रहे हैं और वजह है भारत के राष्ट्रीय गीत का अपमान। कुशाल का आरोप है कि अमीषा

अमीषा ने राष्ट्रगान...- India TV Hindi
अमीषा ने राष्ट्रगान के अपमान पर दी सफाई, कुशाल को कहा 'जैक-ऐस'

नई दिल्ली: बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रह चुके कुशाल टंडन और अमीषा पटेल सोमवार शाम से सुर्खियां बटोर रहे हैं और वजह है भारत के राष्ट्रीय गीत का अपमान। कुशाल का आरोप है कि अमीषा जूहू पीवीआर हॉल में राष्ट्रगीत के प्ले होने पर नहीं खड़ी हुईं जो देश का अपमान करने जैसा है।

ये भी पढ़ें- गीता के भारत आने पर सलमान खान हुए भावुक!

कुशाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “मैं हॉल की आखिरी रो में था और राष्ट्रीय गीत के बजने पर सभी की तरह मैं भी खड़ा हुआ। वहीं कुछ सीट छोड़कर मैंने देखा कि एक लड़की बैठी हुई हैं। मुझे लगा कि शायद वो बीमार है या हैंडीकैप है। लेकिन ठीक से देखा तो वो अपने मोबाइल में बिजी थी जब्कि बाकी सब देश के सम्मान में खड़े थे। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल थी। आप क्या जताना चाह रही थीं?”

Kushal

अमीषा ने थोड़ी सा भी समय बर्बाद नहीं किया कुशाल को आड़े हाथो लेने के लिए और एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने कुशाल को काफी बुरा भला भी कहा साथ ही गाने के वक्त न खड़े हो पाने की अपनी वजह भी बताई।

अमीषा ने कहा मुझे लड़कियों वाली परेशानी है जो अक्सर किसी भी लड़की को होती है। मैं इंतजार में थी कि कब फिल्म शुरु हो और मैं बाथरूम जा सकूं। कुशाल को उन्होंने ‘जैकेस’ और ‘देश के लिए शर्म’ भी करार दिया। उन्होंने ये भी कहा कुशाल जैसे लोग खबरों में छाए रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Kushal1

अगली स्लाइड में जानिए कुशाल ने इसके जवाब में क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन