1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन: मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिका देते हैं बाल्की

अमिताभ बच्चन: मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिका देते हैं बाल्की

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2015 11:48 am IST,  Updated : Mar 28, 2015 11:58 am IST

मुंबई: 'शमिताभ' फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हो, लेकिन इसके निर्देशक आर. बालाकृष्णन उर्फ बाल्की और महानायक अमिताभ बच्चन अब साथ में अपनी चौथी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

- India TV Hindi

मुंबई: 'शमिताभ' फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हो, लेकिन इसके निर्देशक आर. बालाकृष्णन उर्फ बाल्की और महानायक अमिताभ बच्चन अब साथ में अपनी चौथी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। अमिताभ कहते हैं कि बाल्की के साथ काम करना मजेदार है, क्योंकि वह उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं देते हैं।

यह जोड़ी इससे पहले 'चीनी कम' और 'पा' फिल्म में साथ काम कर चुकी है।

बिग बी 'शमिताभ' की असफलता को खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं।

अमिताभ (72) ने कहा, "फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, क्योंकि दर्शकों को अच्छी नहीं लगी। मेरे लिए मेरा काम सबसे ज्यादा मजेदार और एक आरामदेह अनुभव है। मैंने जो फिल्में की हैं, उनमें हर किसी में चुनौतियां हैं और मैं आगे भी चुनौतियों का सामना करना करना जारी रखूंगा।"

उन्होंने कहा, "शमिताभ', 'पा' और मेरी अन्य फिल्मों की तरह ही चुनौतीपूर्ण रही है। बाल्की के साथ काम करना अपने आप में एक मस्ती है, क्योंकि वह मुझे भूमिकाओं के जरिए ऐसी चुनौती देते रहते हैं, जिनका शायद मैंने पहले कभी सामने नहीं किया है।"

तो आप 'शमिताभ' को अपने करियर का 'टर्निग प्वाइंट' मानेंगे?

इसके जवाब में अमिताभ ने कहा, "हर फिल्म मेरे करियर का टर्निग प्वाइंट रही है। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होना है। वह तो लेखकों और निर्देशकों को सामने लाना होगा।"

अमिताभ ने कहा कि वह ट्विटर पर प्रशंसकों द्वारा उनकी फिल्मों को लेकर दी जाने वाली प्रतिक्रियाओं के लिए उनके शुक्रगुजार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन