1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ को क्रिस्टोफर की खातिरदारी का मौका गंवाने पर खेद

अमिताभ को क्रिस्टोफर की खातिरदारी का मौका गंवाने पर खेद

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2015 03:03 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 03:05 pm IST

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज खलनायक क्रिस्टोफर ली के निधन पर शोक जताया। बिग बी ने  उन्हें 'असल जिंदगी में विनम्र' और 'महान कलाकार' कहा ।महानायक ने बताया कि उन्हें एक

अमिताभ को क्रिस्टोफर...- India TV Hindi
अमिताभ को क्रिस्टोफर की खातिरदारी का मौका गंवाने पर खेद

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज खलनायक क्रिस्टोफर ली के निधन पर शोक जताया। बिग बी ने  उन्हें 'असल जिंदगी में विनम्र' और 'महान कलाकार' कहा ।महानायक ने बताया कि उन्हें एक बार उनकी खातिरदारी करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया। क्रिस्टोफर को सांस और हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे थे।

रविवार को लंदन में उन्होनें अंतिम सांस ली।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि कुछ साल पहले मुझे दक्षिण अफ्रीका में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के निर्णायकमंडल में शामिल होने का न्यौता मिला था। निर्णायकमंडल में हमारे साथ सर क्रिस्टोफर ली भी थे। मुझे सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ गुजारा गया सुखद समय याद है।"

क्रिस्टोफर ने फिल्म 'जिन्ना' (1998) में पाकिस्तान के संस्थापक, जनक मुहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई थी। अमिताभ कहते हैं कि क्रिस्टोफर ने रूपहले पर्दे पर भारतीय इतिहास का एक अंश पेश किया।

अमिताभ ने कहा, "कुछ साल बाद मुझे उनकी एक चिट्ठी मिली। उसमें लिखा था कि वह फिल्म के लिए भारत आ रहे हैं..मैं सफर में था और उनकी चिट्ठी का जवाब नहीं दे सका। मुझे दुख है कि मैंने यहां मुंबई में उनका साथ पाने और उनकी खातिरदारी करने का मौका गंवा दिया और आज वह इस दुनिया से चले गए।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन