1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की फोटो

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की फोटो

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 12:51 pm IST,  Updated : May 14, 2015 12:51 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार को पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। अनुष्का (27) ने यह तस्वीर अपने प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर

अनुष्का शर्मा  ने शेयर...- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की फोटो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार को पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। अनुष्का (27) ने यह तस्वीर अपने प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की।

इसमें वह लाल फ्रॉक में पिता की बगल में खड़ी दिख रही हैं। वहीं, उनके पिता भारतीय सेना की वर्दी में हैं।

अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "बीता वक्त। छोटी सी मिस पापा के साथ।"

अनुष्का आगे अनुराग कश्यप की 'बांबे वेल्वेट' फिल्म में नजर आएंगी। इसमें फिल्मकार करण जौहर खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म 14 मई को रिलीज हो रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन