नई दिल्लीः दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वली असिन अब शादी के बंधन में बंधने वाली है। फिल्म 'गजनी' की तरह ही उनकी जिंदगी में एक मोबाइल कंपनी का मालिक आया है जिनके साथ वो सात फेरे लेंगी।
जी हां, माइक्रोमेक्स कंपनी के मालिक राहुल शर्मा के साथ असिन जल्द शादी करने वाली है। असिन ने अपनी शादी पर चुप्पी साध रखी है लेकिन उनके मित्रों को इसके बारे में जानकारी है।
ऑल इज वेल की रिलीज का कर रहीं हैं इंतजार
असिन अभी अपनी आगामी फिल्म 'ऑल इज वेल' की रिलीज का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही वो शादी करने की सोचेंगी।
अपने काम को लेकर असिन हमेशा से ही काफी प्रोफेशनल रही हैं और इसके साथ अपनी पर्सनल लाइफ को कभी मिक्स नहीं करतीं। इसलिए, वह बड़े ही धैर्य से अपनी आने वाली फिल्म ऑल इज़ वेल के पूरे होने का इंतज़ार करती रहीं। आपको बता दे कि फिल्म ऑल इज वैल की शूटिंग पूरी होने में 2 साल से अधिक समय लगा।

राहुल के साथ अपनी पर्सनल कमिटमेंट से पहले वह अपना प्रोफेशनल कमिटमेंट भी पूरा करना चाहती हैं। आगे पढ़ें राहुल की कंपनी की कीमत के बारे में-