1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्‍स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का '

बॉक्‍स ऑफिस पर बाहुबली का बवडंर, क्‍या होगा 'बजरंगी भाईजान' का '

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2015 10:13 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 01:40 pm IST

क्‍या 'बजरंगी भाईजान' साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी? क्‍या शाहरुख खान और दीपिका की हैप्‍पी न्‍यू ईयर और दक्षिण भारत की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म बाहुबली का रिकार्ड सलमान ब्रेक कर पाएगें ? क्‍या पहले

salman khan
तो सलमान बन जाएगें बॉलीवुड कि रियल बाहुबली ?
 
बेशक सलमान और शाहरुख खान अपने आप को बेहतरीन दोस्‍त बताते हुए अपने आप को नंबर वन की दौड़ से बाहर बताते हो और आमिर खान भी उनके सुर में सुर मिलाते हो। अगर सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' से ओपनिंग डे के साथ ही सबसे अधिक कमाई का रिकार्ड इस बार अपने नाम कर लिया तो वे बॉलीवुड के रियल बाहुबली बन जाएगें। क्‍योंकि इस बार सलमान के सामने हैप्‍पी न्‍यू ईयर की सफलता से आगे निकलने के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त बिजनेस कर रही एसएस राजामौली की बाहुबली ने सलमान ही नहीं बॉलीवुड के सामने नई चुनौती पेश कर दी है।
 
बॉलीवुड की पिछले कुछ सालों की सुपरहिट फिल्‍मों को हम देखें तो वे दक्षिण भारत में बनीं फिल्‍मों का एडाप्‍टेड लेखन कर बनीं है। एक समय दक्षिण भारत बॉलीवुड की हिन्‍दी फिल्‍मों को देखकर अपने यहां उसी तरह फिल्‍म बनाता था लेकिन अब समय बदल गया है। तो क्‍या बॉलीवुड के सुपरस्‍टारडम को दक्षिण से चुनौती मिल रही है? इस बात का उत्‍तर आप हां में दे सकते हैं लेकिन उस वक्‍त जब सलमान की बजरंगी भाईजान सुपरहिट नहीं हो पाती है तब।
 
अगर यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सफल हो जाती है तो बॉलीवुड के रियल बाहुबली तो सलमान ही रहेगें और उनका दबंग अंदाज उनको बॉक्‍स ऑफिस का रियल दंबग सुपरस्‍टार साबित करने के लिए काफी है। उनके फैंस उनकी स्‍टाइल की नकल करते है, उनके जैसे बॉडी बनाने के लिए जिम जाने का शौक रखते है और शर्टलेस सलमान को देखकर सीटी बजाने से भी गुरेज नहीं करते हैं। क्‍या 'बजरंगी भाईजान' के जरिए सलमान इस बार अपने फैंस को सीटी बजाने का मौका देते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन