1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' नहीं 'बजरंगी भाईजान' को हटा 'दृश्यम' को मिली सिनेमाघरों में जगह

'बाहुबली' नहीं 'बजरंगी भाईजान' को हटा 'दृश्यम' को मिली सिनेमाघरों में जगह

 Published : Aug 02, 2015 12:06 pm IST,  Updated : Aug 02, 2015 12:30 pm IST

नई दिल्लीः ये चौकाने वाली बात है कि दृश्यम के आने से हिंदी सिनेमाघरों से जिस फिल्म को हटाया गया है वो दक्षिण भारत की बाहुबली नहीं बल्कि बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान है। ये बाहुबली

'बाहुबली' नहीं 'बजरंगी...- India TV Hindi
'बाहुबली' नहीं 'बजरंगी भाईजान' की जगह 'दृश्यम' हुई रिलीज

नई दिल्लीः ये चौकाने वाली बात है कि दृश्यम के आने से हिंदी सिनेमाघरों से जिस फिल्म को हटाया गया है वो दक्षिण भारत की बाहुबली नहीं बल्कि बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान है।

ये बाहुबली की लोकप्रियता का ही कमाल है कि सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म के साथ पराए जैसा बर्ताव हुआ। बाक्स आफिस का हाल बताए तो जब 17 जुलाई को बजरंगी भाईजान के रिलीज की बारी आई तो दबंग खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए सिनेमाघरों में फटाफट 'बाहुबली' के शो कम कर दिए गए थे, लेकिन जिन सिनेमाघरों में 'बाहुबली' लगी थी वो लगातार हाउसफुल गए।

बजरंगी भाईजान के दूसरे हफ्ते में शो थोड़े ठंडे पड़े लेकिन स्क्रीन्स ज्यादा होने की वजह से इसकी कमाई अच्छी होती रही वहीं 'बाहुबली' के लिए लोगों का उत्साह उसके तीसरे हफ्ते में भी देखने को मिला। इंदौर जैसे शहरों में 'बाहुबली' के तेलुगु भाषा वाले शो भी हाउसफुल जा रहे थे।

पिछले शुक्रवार जब अजय देवगन की दृश्यम ने दस्तक दी तब सिनेमाघरों के मालिकों ने अपनी गलती सुधारी और दृश्यम के लिए बजरंगी भाईजान के शो कम किये और इसकी तुलना में बाहुबली के शो में हल्की गिरावट ही आई।

ये भी पढ़ें- दृश्यम ने लगाया बजरंगी भाईजान पर ब्रेक

इंदौर का ही बात करें तो 'बजरंगी भाईजान' के लगभग 94 शो शहर में चल रहे थे, जो शुक्रवार को घटकर 45 हो गए। वहीं 'बाहुबली' 39 शो से केवल 36 ही हुई और सिनेमाघरों के अगर माने यह फिल्म अभी भी हाउसफुल चल रही है।

इसमे कोई दो राय नहीं है कि 'बजरंगी भाईजान' सलमान की बेहतरीन फिल्मों में से एक है लेकिन ये भी सच है कि हिंदी दर्शकों में बाहुबली का जादू भी सिर चढ़कर बोल रहा है।

अगली स्लाईड में जानिए बजरंगी भाईजान और बाहुबली का पिछले दिन क्या रहा कलेक्शन-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन