1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों बजरंगी भाईजान की हर्षाली जुदा है हजारों से'

क्यों बजरंगी भाईजान की हर्षाली जुदा है हजारों से'

 Published : Jul 08, 2015 05:59 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 07:11 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान की आगामी फिल्म "बजरंगी भाईजान" में सलमान को जिस छोटी बच्ची की रक्षा करते हुए दिखाया गया है वह बच्ची उन्हें दस या बीस बच्चों में नहीं बल्कि 5,000 लड़कियों का

salman

फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान को पता था कि फिल्म में मुन्नी का किरदार बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए वह इस भूमिका के लिए एक ऐसी लड़की चाहते थे जो देखते ही उन्हें पसंद आ जाए। बहुत सी लड़कियों का ऑडिशन लेने के बाद भी कोई लड़की नहीं मिली लेकिन कबीर खान को पूरा भरोसा था कि इस किरदार के लिए उन्हें उनकी पसंद की लड़की जरूर मिलेगी।

जब हर्षाली ऑडीशन के लिए आई तो उन्होंने उसे देखते ही फाइनल कर दिया। फिल्म की शूटिंग हर्षाली ने अपने स्कूल की छुट्टियों के दौरान की थी।

फिल्म के क्रू मेम्बर्स की अगर मानें तो हर्षाली कुछ ही दिनों में सलमान से काफी घुल मिल गई थीं। सेट पर वह इतनी प्यारी बातें किया करती थीं की करीना कपूर और बाकी क्रू भी उन्हें घेर कर खड़े रहते थे। सलमान भी उनसे दोस्ती करना चाहते थे ताकि फिल्म में काम करते हुए भी दोनों फ्रेंडली ही नजर आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन