1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday:- बिपाशा के इन गानों से बनाया दर्शकों को दीवाना

Happy Birthday:- बिपाशा के इन गानों से बनाया दर्शकों को दीवाना

 Published : Jan 07, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 05:41 pm IST

बॉलीवुड में 'बिल्लो रानी' कही जाने वाली बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा का जन्म एक हिन्दू बंगाली परिवार में हुआ था।

bipasha- India TV Hindi
bipasha

नई दिल्ली:- बॉलीवुड में 'बिल्लो रानी' कही जाने वाली बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा का जन्म एक हिन्दू बंगाली परिवार में हुआ था। बिपाशा 8 साल की उम्र तक दिल्ली में रही उसके बाद उनका परिवार कोलकाता में जाकर बस गया। बिपाशा एक बहुत मजबूत एजुकेशनल बैकग्राउंड से हैं इसलिए कोलकाता आने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना शुरु कर दिया था। बिपाशा ने बारहवीं तक अपनी पढाई साइंस साइड से की थी, वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन बारहवीं के बाद बिपाशा ने कॉमर्स साइड से अपनी पढाई को जारी रखा और तब उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट बनने के बारे में सोचा था।

इसे भी पढ़े:- बिपाशा बसु का चेहरा जला, देखिए तस्वीरें

बिपाशा बसु की जिंदगी ने तब मोड़ लिया जब कोलकाता के एक मशहूर मॉडल मेहर जेसिया रामपाल ने बिपाशा को मॉडलिंग करने की हिदायत दी। बिपाशा ने उनकी बातों पर गौर किया और एक बार मॉडलिंग में हाथ अजमाने के बारे में सोचा। 17 साल की उम्र में बिपाशा ने मॉडलिंग करने की ठान ली थी। 1996 में  बिपाशा ने ‘गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल प्रतियोगिता’ को जीता।

फ़िल्मी करियर की शुरुआत: कहा जाता है की ‘गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल प्रतियोगिता’ में विनोद खन्ना ने बिपाशा को विजेता घोषित किया था साथ ही विनोद खन्ना चाहते थे की बिपाशा उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में डेब्यु करें। लेकिन बिपाशा को लगा की वह इस फिल्म को करने के लिए अभी बहुत छोटी हैं जिस वजह से उन्होंने फिल्म के लिए इंकार कर दिया।

आख़िरकार बिपाशा ने अक्षय कुमार के साथ 2001 में फिल्म ''अजनबी'' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद बिपाशा ने अपने फिल्मी करियर को एक मुकाम तक पहुंचाने की ठान ली। 'अजनबी' के बाद बिपाशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी', 'कॉरपोरेट' और 'धूम 2' जैसी सुपरहिट फिल्मो में अभिनय किया। 'धूम 2' में बिपाशा ने सिंगिंग भी की है। 2006 में बिपाशा को टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से नंबर 7वें नम्बर पर रखा गया। 2005 और 2007 में बिपाशा को 'मोस्ट सेक्सिएस्ट लेडी ऑफ एशिया' के ख़िताब से नवाजा गया। बिपाशा ने 2012 में 'राज' फिल्म का सीक्वल 'राज 3' में अभिनय किया।

'राज 3' के बाद बिपाशाने कई हॉरर फिल्में जैसे 'आत्मा', 'क्रिएचर-3डी' और 'एलोन', की। इसके अलावा बिपाशा अभी एक टीवी शो 'डर सबको लगता है' में काम कर रही हैं जो हॉरर सच्ची कहानियों पर आधारित है जिस शो का नाम है।

 
बिपाशा हमेशा से अपनी योगा की डीवीडी और अपने अफेयर्स की वजह से सुर्खियों में रही हैं। 2010 में बिपाशा ने अपनी पहली डीवीडी लान्च की थी जिसका नाम था 'अन्लैश एण्ड ब्रेक फ्री'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन