
2. दीपिका पादुकोण और कंगना रनाउत: दीपिका और कंगना अगर किसी एक इंवेंट में मौजूद होती हैं तो एक-दूसरे को अनदेखा कर ही देती हैं। PK फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान भी ऐसा देखा गया था। हाल ही में दीपिका ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड कंगना को डेडीकेट किया था लेकिन बॉलीवुड की क्वीन ने इसे महज दिखावा समझा। कंगना का कहना था कि अगर दीपिका को उनकी फिल्म इतनी पसंद थी तो उन्हें एक बार कॉल करके उन्हें मुबारकबाद देनी चाहिए थी जैसे बाकी कलाकारों नें दी।