1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

 Published : Sep 02, 2015 07:41 pm IST,  Updated : Sep 02, 2015 07:44 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली कोर्ट ने आज फिल्म 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारुकी पर अमेरिकन शोधकर्ता के साथ रेप करने का आरोप निर्धारित किया है। डायरेक्टर महमूद फारुकी पर 30 साल की अमेरिकन शोधकर्ता ने

'पीपली लाइव' के...- India TV Hindi
'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली कोर्ट ने आज फिल्म 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारुकी पर अमेरिकन शोधकर्ता के साथ रेप करने का आरोप निर्धारित किया है।

डायरेक्टर महमूद फारुकी पर 30 साल की अमेरिकन शोधकर्ता ने 28 मार्च को उनका रेप करने का आरोप लगाया था जिसके चलते महमूद फारुकी के खिलाफ 30 पन्नों की एक चार्जशीट तैयार की गई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि महमूद ने 28 मार्च को सुखदेव विहार में स्थित अपने घर पर उनका रेप किया था जिसके चलते पीड़ि‍त महिला ने 28 मार्च को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में यह मामला दर्ज कराया था। इस शिकायत के बाद महमूद फारुकी 20 जून से न्यायिक हिरासत में हैं।

कोर्ट ने इस मामले की आगे की कार्यवाही के लिए 9, 10, 11, 14, 15 और 16 सितंबर की तारीख तय की है। साथ ही कोर्ट ने निश्चित तारीख पर गवाहों की उपस्थिति तय करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के लिए दिल्ली पुलिस की डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) को निर्देश दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन