मुंबई: बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिट एंड रन केस के बाद एक और मुकदमा उनके खिलाफ दर्ज किया गया है। सलमान और उनके बॉडीगार्ड पर एक व्यक्ति से दिल्ली जा रहे विमान में मारपीट करने का आरोप है।
मामला पिछले साल 4 नवंबर 2014 का है। भ्रष्टाचार विरोधी संगठन अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के सदस्य रविंद्र द्विवेदी और उनके साथियों ने सलमान खान से साथ फोंटो खिंचवानी की इच्छा जाहिर की लेकिन सलमान ने अपने बॉडीगार्ड से द्विवेदी को मारने और उसके दस्तावेज़ छीनने के लिए कहा।
द्विवेदी का आरोप है कि सलमान ने उन्हें गालियां दी और उनके दस्तावेज़ भी छीन लिए।
स्थानीय अदालत ने पुलिस को सलमान के ख़िलाफ़ दर्ज शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।