नई दिल्ली: सूरत में फिल्म ‘एक पहेली लीला’ के प्रमोशन में उस समय अफ़रा तफ़री मच गई जब फ़िल्म की हिरोईन सनी लियोन के पहले उनकी टॉप लेस तस्वीरें बंटनी लगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबेर के साथ फ़िल्म के प्रमोशन के लिए रविवार को सूरत में थीं।
सनी के आने की खबर फैलते ही इवेंट की जगह लोगों का हजूम लग गया और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई जिसके चलते आयोजकों को अंतिम समय में वेन्यू बदलना पड़ा।
बताया जाता है कि लोगों को इकट्ठा करने के लिए सनी के टॉपलेस फोटो लोंगो में बांटे जा रहे थे जिसकी वजह से अफ़रा तफ़री मची। इस घटना के बाद एक स्थानीय नागरिक ने सनी लियोन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी । ये वहीं तस्वीरें थी जो पिछले साल अप्रैल में भी वायरल हुई थी और इसी की वजह से सनी काफी चर्चा में थी।
पहले बताया गया कि सनी की ये टॉपलेस तस्वीरें सूरत में एक हीरा व्यापारी की पार्टी के दौरान ली गई थी लेकिन बाद में पता चला कि ये तस्वीरें दरअसल सनी के बॉलीवुड में कदम रखने से काफी पहले की हैं और मकाऊ में हुई एक पार्टी में ली गई थी।
एक पहेली लीला’ के प्रमोशनल इवेंट में सनी और उनके पति के अलावा सनी के सह कलाकार जय भानुशाली और फिल्म के निर्देशक बॉबी खान भी मौजूद थे।
सनी लियोन इस फिल्म में ट्रिपल रोल में नजर आएंगी। 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में रजनीश दुग्गल और राहुल देव भी अहम भूमिका निभा रहें है।