1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस’ के इस विजेता ने जताई अच्छी फिल्मों की उम्मीद

‘बिग बॉस’ के इस विजेता ने जताई अच्छी फिल्मों की उम्मीद

 Published : Apr 28, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 12:44 pm IST

'बिग बॉस' के प्रतिभागी रह चुके इस अभिनेता ने हाल ही में ये प्रतिक्रिया जताई है कि उन्हें अब बॉलीवुड फिल्मों से काफी उम्मदें हैं।

gautam- India TV Hindi
gautam

नई दिल्ली: टेलीविजन अभिनेता और 'बिग बॉस' के प्रतिभागी रह चुके हैं गौतम गुलाटी अब बॉलीवुड में भी डैब्यू करने जा रहे हैं। वह आगामी फिल्म अजहर से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में निभाए गए अपने किरदार से गौतम को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्रिकेटर अजहरुद्दीन पर बनने वाली इस बायोपिक के बाद उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुल जाएंगे। गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिकाओं की पेशकश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लोग 'अजहर' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वह बहुत से लोगों के संपर्क में हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोगों को उनका काम पसंद आएगा।

इसे भी पढ़े:- बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी की लिप-लॉक वाली तस्वीर हुई वायरल

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद उन्हें मुख्य भूमिका वाली फिल्मों का प्रस्ताव भी मिलेगा। लोग उनसे कहते हैं कि उनमें हीरो वाली बात है।

gautam
gautam

गौतम ने फिल्म 'अजहर' में मुख्य रूप से भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री की भूमिका निभाई है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका शास्त्री के अलावा अन्य क्रिकेटरों से भी प्रेरित है। अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने काफी वीडियो देखे और कई वर्कशाप में हिस्सा भी लिया।

इस फिल्म में इमरान हाशमी, प्राची देसाई और नरगिस फाखरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 'अजहर' 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन