1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट एंड रन केस: सुनवाई से पहले सलमान को मिला बॉलीवुड हस्तियों का साथ

हिट एंड रन केस: सुनवाई से पहले सलमान को मिला बॉलीवुड हस्तियों का साथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2015 08:21 am IST,  Updated : May 06, 2015 09:17 am IST

मुंबई: फैसले से पहले की रात बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां सलमान के घर बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट जाकर उनसे मिलने पहुंची। इस मुश्किल वक्त में देर रात तक पूरा खान परिवार सलमान के साथ

सुनवाई से पहले सलमान...- India TV Hindi
सुनवाई से पहले सलमान को मिला शाहरूख का साथ

मुंबई: फैसले से पहले की रात बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां सलमान के घर बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट जाकर उनसे मिलने पहुंची। इस मुश्किल वक्त में देर रात तक पूरा खान परिवार सलमान के साथ नज़र आया। सलमान के छोटे भाई अरबाज खान अपने बच्चों के साथ पहुंचे जो डिनर करने के बाद अपने घर पाली हिल के लिए रवाना हो गए।

सलमान के भाई अरबाज़, सोहेल और उनकी बहनें अलवीरा और अर्पिता भी सलमान से मिलने पहुंचीं। इस मुश्किल वक्त में देर रात तक पूरा खान परिवार सलमान के साथ नज़र आया।

 
सोहेल खान भी सलमान के घर से रात में निकलते हुए नजर आए। उनके पीछे सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी सलमान से मिलने आए। थोड़ी ही देर बाद सलमान के पिता सलीम भी गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकले वो किसी से फोन पर बात करते हुए बेटे सलमान के लिएफिक्रमंद लगे।

और पढ़ें: हिट एंड रन केस: बॉलीवुड के दबंग सलमान की किस्मत का फैसला आज
 
सलमान से मिलने वालों में डायरेक्टर डेविड धवन और कई प्रोड्यूसर भी थे।

श्रीनगर में फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग से सलमान खान जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे बड़ी तादाद में उनके चाहनेवाले एयरपोर्ट पर जमा हो गए। फैंस सलमान का हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सलमान के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। बड़ी मुश्किल से बॉडीगार्ड ने सलमान को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया तो सलमान जब घर पहुंचे तो यहां भी फैन्स उनके लिए दुआंए कर रहे थे।

रात भर करीबियों के आने का सिलसिला चलता रहा। सलमान से मिलने आने वालों में सबसे बड़ा नाम है शाहरूख खान का रात करीब 1 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट में बॉलीवुड के दबंग से मिलने के लिए किंग खान पहुंचे। शाहरूख खान करीब 1.30 घंटे तक सलमान के साथ ही रहे और रात करीब 2 .30 बजे शाहरुख सलमान के घर से निकले।

बीजेपी नेता शाइना एनसी भी सलमान से मिलने पहुंची।

सलमान से मिलने कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी भी उनके घर पहुंचे। डायरेक्टर डेवि़ड धवन और कई प्रोड्यूसर भी सलमान के घर पर नज़र आए। उसके बाद बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी सलमान की हिम्मत बढ़ाने पहुंचेय़ . देर रात दबंग की सबसे चहेती बहन अर्पिता भी मिलने पहुंची।

दरअसल, 13 साल पहले 27 सितंबर 2002 की रात सलमान की गाड़ी से हुई टक्कर जिसमें एक शख्स की जान चली गई थी, उसका जिम्मेदार कौन है इसका फैसला आज होगा जिस पर पूरे देश की नजर लगी है।

यही नहीं सटोरियों ने भी सलमान खान के फैसले पर 2000 करोड़ का सट्टा लगाया है।

सलमान खान की सज़ा से बॉलीवुड के करीब 1000 करोड़ रुपए दांव पर लगे हुए हैं। ऑन फ्लोर मूवीज़ "बजरंगी भाईजान’ और "प्रेम रतन धन पायो’ पर 200 करोड़ और विज्ञापन पर 70 करोड़ रुपए दांव पर हैं। अगले साल आने वाली फिल्मों में करण जौहर की "शुद्धि’, यशराज फिल्म्स की "सुल्तान’, ‘नो एंट्री’ के सिक्वल "नो एंट्री में एंट्री’ के अलावा सलमान अपने भाई सोहेल खान की "शेरखान’ और अरबाज की "दबंग-3’ से भी जुड़े हैं।

प्री-प्रोडक्शन स्टेज की फिल्में और स्टेज शो जोड़े जाएं तो बॉलीवुड का करीब एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार सलमान पर निर्भर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन