1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन के मैसेज से इमरान खान क्यों रह गए हक्के-बक्के

ऋतिक रोशन के मैसेज से इमरान खान क्यों रह गए हक्के-बक्के

 Written By: IANS
 Published : Sep 20, 2015 12:42 pm IST,  Updated : Sep 20, 2015 12:45 pm IST

मुंबई: अभिनेता इमरान खान अपनी नई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में अपने काम के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन की ओर से मिले बधाई संदेश पर यकीन नहीं कर सके। इस संदेश पर प्रतिक्रिया देने के लिए

ऋतिक के मैसेज से इमरान...- India TV Hindi
ऋतिक के मैसेज से इमरान हक्के-बक्के

मुंबई: अभिनेता इमरान खान अपनी नई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में अपने काम के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन की ओर से मिले बधाई संदेश पर यकीन नहीं कर सके। इस संदेश पर प्रतिक्रिया देने के लिए उन्हें अल्फाज नहीं मिले। इमरान ने एक बयान में कहा, "ऋतिक सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी नई पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने वास्तव में मुझे मैसेज किया है। मेरे पास शब्द नहीं हैं।"

निखिल आडवाणी निर्देशित 'कट्टी बट्टी' शुक्रवार को रिलीज हो गई। यह फिल्म लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में है, जिसमें कंगना रनौत भी हैं।

इस फिल्म से इमरान ने करीब दो साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी की है।

ये भी पढ़ें- कट्टी बट्टी फिल्म रिव्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन