1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या कर दिया कमल हासन ने कि मांगनी पड़ गई माफी'

ऐसा क्या कर दिया कमल हासन ने कि मांगनी पड़ गई माफी'

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2015 08:19 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 08:20 pm IST

चेन्नईः फिल्म अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन को आखिर किस बात का अफसोस है जिसके लिए वो माफी तक मांग बैठे? चलिए आपको बताते है। कमल हासन अपनी आगामी तमिल फिल्म 'पापनाशम' के एक द्रश्य

ऐसा क्या कर दिया कमल...- India TV Hindi
ऐसा क्या कर दिया कमल हासन ने कि मांगनी पड़ गई माफी?

चेन्नईः फिल्म अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन को आखिर किस बात का अफसोस है जिसके लिए वो माफी तक मांग बैठे? चलिए आपको बताते है।

कमल हासन अपनी आगामी तमिल फिल्म 'पापनाशम' के एक द्रश्य में बाइक चलाते हुए नज़र आएंगे लेकिन बगैर हेल्मेट के। बस उन्हें इसी बात का अफसोस है कि उन्होंने उस सीन को फिल्माते वक्त हेल्मेट नहीं पहना।

कमल ने कहा, "हमें बगैर हेलमेट के बाइक पर सवार होने का दृश्य नहीं फिल्माना चाहिए था। मुझे इस बात का दुख है।"

लेकिन उन्होंने कहा कि यदि कोई बाइक पर सवार होता है तो सिर पर हेलमेट पहनना सामान्य समझ की बात है।

फिल्म के एक पोस्टर को लेकर दर्शकों की ओर से प्रतिकूल प्रतिक्रिया आई है, जिसमें कमल एक मोपेड पर बगैर हेलमेट के सवार हैं और उनके साथ गौतमी, निवेता थॉमस और ईस्टर भी हैं। तमिलनाडु सरकार ने बाइक सवार हर किसी के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है।

हासन ने कहा, "हमने बाइक का दृश्य काफी पहले फिल्माया था। लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हमें निश्चित रूप से हेलमेट पहनना चाहिए था। लेकिन मैं सोचता हूं कि यह सामान्य समझ की बात है कि जब आप किसी बाइक पर चढ़ें तो हेलमेट जरूरत पहने, ठीक उसी तरह जिस तरह आप जमीन पर कदम रखते हैं तो चप्पल पहनते हैं।"

जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित पापनाशम मलयालम की हिट फिल्म दृश्यम की रीमेक है। यह तीन जुलाई को प्रदर्शित होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन