1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने अपनी पहली फिल्म में गाया

कपिल शर्मा ने अपनी पहली फिल्म में गाया

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 05:57 pm IST,  Updated : Apr 01, 2015 06:06 pm IST

मुंबई: गायन और अभिनय में विशेष दिलचस्पी रखने वाले मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब अपनी पहली फिल्म के लिए एक नए गाने पर काम कर रहे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि गाना उनके

- India TV Hindi

मुंबई: गायन और अभिनय में विशेष दिलचस्पी रखने वाले मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब अपनी पहली फिल्म के लिए एक नए गाने पर काम कर रहे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि गाना उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आएगा। कपिल ने एक ट्वीट में लिखा, "गायक एवं संगीतकार डॉ. जीउस के साथ अपनी पहली बॉलीवुड के पहले गीत की रिकॉर्डिग कर रहा हूं। आशा करता हूं कि यह आपको पसंद आएगा। बम बम बम।"

 
डॉ. जीउस उर्फ बलजीत सिंह पदम 'कंगना' और 'जुगनी जी' जैसे गाने गा चुके हैं।
 
कपिल, अब्बास-मस्तान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसमें अभिनेत्री एली अवराम भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन