1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रावो और गेल से करार किया

मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रावो और गेल से करार किया

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 07:50 pm IST,  Updated : May 15, 2015 07:54 pm IST

मेलबर्न: बिग बैश लीग क्लब मेलबर्न रेनेगेड्स ने वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ियों-क्रिस गेल और ड्वायन ब्रावो के साथ करार किया है। ये दोनों खिलाड़ी लीग के अगले संस्करण में खेलेंगे। गेल और ब्रावो का

मेलबर्न रेनेगेड्स ने...- India TV Hindi
मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रावो और गेल से करार किया

मेलबर्न: बिग बैश लीग क्लब मेलबर्न रेनेगेड्स ने वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ियों-क्रिस गेल और ड्वायन ब्रावो के साथ करार किया है। ये दोनों खिलाड़ी लीग के अगले संस्करण में खेलेंगे। गेल और ब्रावो का करार एक साल का होगा और दोनों 2015 बीबीएल के सभी मैचों में रेनेगेड्स को सेवाएं देंगे। यह बीबीएल का पांचवां संस्करण होगा।

बीते संस्करण में ब्रावो क्लब के लिए सिर्फ एक मैच में खेले थे। बाद में उनका स्थान बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने लिया था।

गेल रेनेगेड्स के लिए आस्ट्रेलिया के टी-20 टीम के कप्तान एरॉन फिंच के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

फिंच ने कहा है कि वह गेल के रूप में सलामी जोड़ीदार पाकर खुश हैं। फिंच के मुताबिक गेल दुनिया के सबसे अच्छे टी-20 बल्लेबाज हैं और वह उनके साथ अपनी भूमिका के साथ न्याय करने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल