1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना ने पति सैफ से कहा, 'मुझे अकेले रहने दो', सब कुछ ठीक नहीं है दोनों में'

करीना ने पति सैफ से कहा, 'मुझे अकेले रहने दो', सब कुछ ठीक नहीं है दोनों में'

 Published : Jul 28, 2015 02:05 pm IST,  Updated : Jul 28, 2015 02:20 pm IST

नई दिल्लीः करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को तीन साल बीत चुके हैं और दोनों साथ में हमेशा ही खुश नजर आते हैं। लेकिन लग रहा है कि आज कल दोनों

India TV

एक वेबसाइट को बताते हुए करीना ने कहा, "मैने सैफ को बता रखा है कि मैं अपने आप में रहना चाहती हूं। चार घंटों के लिए मै अपने आप को रोजाना एक कमरे में बंद कर लेती हूं जिस दौरान मैं किसी के भी संपर्क में नहीं रहती। ऐसा करने से ही मैं पता कर सकती हूं कि ये औरत कैसी है जिसका किरदार मैं निभाना चाह रही हूं।"

लगता है कि बेबो अपने रोल के लिए बड़ी मेहनत कर रही पर वो देखने के लिए हमे थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर एक झगड़ालू शादीशुदा कपल के रोल में नजर आएंगे। निर्देशक बाल्कि चाहते है कि अर्जुन और करीना असल पति-पत्‍नी की तरह लड़ाई करें इसलिए उन्होनें उन दोनों को 5 दिनों और 5 रातों के लिए एक ही कमरे में बंद करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें- पांच दिन, एक कमरा और अंदर बंद अर्जुन-करीना

बाल्कि पिछली फिल्म 'शमिताभ' के फ्लाप होने से बाद अगली फिल्म को हिट कराने के लिए और ज्‍यादा मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'शमिताभ' अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे स्टार्स होने के बावजूद दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन