1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर से ब्रेकअप के बाद सलमान खान से मिलीं कैटरीना

रणबीर से ब्रेकअप के बाद सलमान खान से मिलीं कैटरीना

 Published : Jan 18, 2016 04:34 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 04:34 pm IST

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों में छाई हुई हैं। कैटरीना और रणबीर एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब हाल ही में इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाने लगी हैं।

salman-katrina- India TV Hindi
salman-katrina

मुंबई: कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों में छाई हुई हैं।  कैटरीना और रणबीर एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब हाल ही में इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाने लगी हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि ब्रेकअप के बाद कैट अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान से मिलीं। दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ के प्रमोशन को खत्म कर मुंबई पहुंचीं इसके बाद वह देर रात सलमान से मिलने एक रेस्टोरेंट में पहुंची। आपको बता दें कि फिल्म 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास ने जुहू के एक क्लब में पार्टी दी थी, जिसमे फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ उनके कुछ दोस्त भी शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़े: रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप: जिसका डर था वही हुआ!

कैटरीना अली अब्बास की अच्छी दोस्त है और पार्टी में उन्हें भी न्यौता दिया गया था। इनकी शुरुआती बातों में अली भी उनके साथ मौजूद थे इसके बाद सलमान और कैटरीना को काफी देर तक एक-दूसरे से बात करते हुए देखा गया।

 

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि, कैटरीना इसलिए सलमान से बात करने गई थीं क्योंकि उनको बहुत अच्छी तरह से ये बात पता है कि जब भी वह मुश्किल में होंगी सलमान उनका साथ देंगे।

खबरों की मानें को ऐसा भी कहा जा रहा था कि, कैटरीना इससे पहले फिल्म 'सुल्तान' के सेट पर भी पहुंची थीं। कैट वहां करीब 2 घंटे तक रहीं जहां उन्होंने सलमान से रणबीर और उनके रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।
 

कुछ समय से रणबीर और कैटरीना लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन अब रणबीर ने अब अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ दिया है जहां वे पिछले 6 महीने से कैटरीना के साथ रह रहे थे। अब वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ वापस शिफ्ट हो गए हैं।
 

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि, रणबीर और कैट के ब्रेकअप की वजह रणबीर की फैमिली हो सकती है। ये बात तो सब जानते ही हैं कि नीतू कपूर अपने बेटे कि शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। कैटरीना से पहले दीपिका के लिए भी यही बातें कही जा रही थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन