1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भोपाल में अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के साथ छेड़छाड़

भोपाल में अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के साथ छेड़छाड़

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 08:16 pm IST,  Updated : May 01, 2015 08:17 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई अभिनेत्री खुशी मुखर्जी से गुरुवार की रात को होटल में छेड़छाड़ हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल में अभिनेत्री...- India TV Hindi
भोपाल में अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के साथ सोते वक्त हुई छेड़छाड़

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई अभिनेत्री खुशी मुखर्जी से गुरुवार की रात को होटल में छेड़छाड़ हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोपाल में इन दिनों 'सत्ता परिवर्तन' फिल्म की शूटिंग चल रही है। खुशी मुखर्जी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में है। दक्षिण भारत की फिल्म अभिनेत्री खुशी की यह पहली हिंदी फिल्म है। खुशी महाराणा प्रताप नगर स्थित एक होटल में पिछले 20 दिनों से रुकी है।

खुशी का आरोप है कि गुरुवार की रात को वे अपने कमरे में सो रही थी तभी होटल का एक कर्मचारी आया और उन्हें छुआ तभी उनकी नींद खुल गई। उन्होंने इस बात की शिकायत होटल प्रबंधन से की मगर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

खुशी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि होटल के कर्मचारी ने यह बात स्वीकारी है कि वह उनके कमरे में गया था और उन्हें सोते समय छुआ भी है। खुशी ने बताया कि उसने होटल कर्मचारी की इस हरकत की शिकायत एमपी नगर पुलिस थाने में की है।

भोपाल उत्तर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने मीडिया को बताया कि खुशी के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो कोई भी बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन