1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' में आमिर खान के लुक को लेकर किरण उत्साहित

'दंगल' में आमिर खान के लुक को लेकर किरण उत्साहित

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 07:38 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 07:58 pm IST

मुंबई: किरण राव अपने पति अभिनेता आमिर खान की आने वाली बायोपिक 'दंगल' में उनके कुछ लुक टेस्टों को देख चुकी हैं और वह उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो गईं। फिल्म निर्माता किरण का कहना है

- India TV Hindi

मुंबई: किरण राव अपने पति अभिनेता आमिर खान की आने वाली बायोपिक 'दंगल' में उनके कुछ लुक टेस्टों को देख चुकी हैं और वह उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो गईं। फिल्म निर्माता किरण का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए विशेष है। उन्होंने फिल्म में आमिर के किरदार के लिए उन्हें शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया।

आमिर और किरण राव ने यहां पर सोनाली बोस की फिल्म 'मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे यह (दंगल में आमिर का लुक) बहुत पसंद है। अभी तक इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन लुक टेस्ट में अभी तक जो भी निकलकर आया है उसमें वह बहुत अच्छे दिख रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी और उनका किरदार दोनों बहुत विशेष हैं। यह उनके लिए नया है।"

'दंगल' की कहानी मसहूर रेसलर महावीर फोगट के जीवन पर आधारित बताई जाती है। इस फिल्म के किरदार में उपयुक्त दिखने के लिए आमिर अपने शरीर पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन