1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर कैसे मल्लिका शेरावत की खुशी की वजह बने पीएम मोदी'

आखिर कैसे मल्लिका शेरावत की खुशी की वजह बने पीएम मोदी'

 Published : Apr 09, 2015 05:07 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 08:00 pm IST

नई दिल्ली: मल्लिका शेरावत कि फिल्म ‘डर्टी पालिटिक्स’ भले ही बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिट गई हो लेकिन फिर भी खुश रहने और चर्चा में बने रहने के उनके पास कई और बहाने है।

- India TV Hindi

नई दिल्ली: मल्लिका शेरावत कि फिल्म ‘डर्टी पालिटिक्स’ भले ही बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिट गई हो लेकिन फिर भी खुश रहने और चर्चा में बने रहने के उनके पास कई और बहाने है। इस बार उनकी खुशी की वजह कोई और नहीं बल्की भारत के प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी है।

मल्लिका को यूनेस्को की तरफ से एक निमंत्रण मिला है जिसमें उन्हें पेरिस में मोदी को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिल चुकी मल्लिका शेरावत प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी के भाषण को लेकर काफी उत्साहित हैं औऱ इस बात का वो खुलकर प्रचार भी कर रही है।

मल्लिका ने ट्वीट पर इस बात को शेयर करते हुए कहां, 'इस निमंत्रण से अभिभूत हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए बेताब हूं।'

शेरावत ने उस निमंत्रण की तस्वीर भी टि्वटर पर पोस्ट की है। इसके मुताबिक शुक्रवार की दोपहर नरेंद्र मोदी यूनेस्को हाउस में अपना भाषण देंगे। इससे पहले भी कई मौकों पर नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी दीवानगी को मल्लिका जाहिर कर चुकी हैं। अब देखना ये होगा कि क्या वो मोदी से मिल पाती हैं या नहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन