1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी मनीषा कोईराला

कमल हासन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी मनीषा कोईराला

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 05:59 pm IST,  Updated : May 13, 2015 06:01 pm IST

चेन्नई: फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला को सुपरस्टार कमल हासन की अगली फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला है। हासन की तमिल फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू हो

कमल हासन की पत्नी की...- India TV Hindi
कमल हासन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी मनीषा कोईराला

चेन्नई: फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला को सुपरस्टार कमल हासन की अगली फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला है। हासन की तमिल फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू हो सकती है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "मनीषा से इस बारे में बातचीत की जा रही है। उन्हें फिल्म में कमल की पत्नी की भूमिका निभानी है। यह छोटी भूमिका है। अभी हालांकि कुछ तय नहीं हुआ है।"

मनीषा और कमल इससे पहले एस. शंकर के निर्देशन में फिल्म 'इंडियन' में काम कर चुके हैं।

कमल की फिल्म का नाम 'थूंगा वनम' है, जिसमें अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अभिनेता प्रकाश राज भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन राजेश करेंगे, जिन्होंने कमल की कई फिल्मों का निर्देशन किया है।

पहले फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में की जानी थी, लेकिन कुछ कारणों से अब शूटिंग भारत में ही की जाएगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन