नई दिल्लीः MNS ने पाकिस्तानी फ़िल्म "बिन रोये" का विरोध करते हुए कहा कि वो इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित नहीं होने देंगे।
इस फ़िल्म को प्रदर्शित करनेवाली संस्था बी फोर यु को लिखे पत्र में कहा गया है, "इस फ़िल्म में पाकिस्तानी कलाकार है पाकिस्तानी टेक्नीशियन ने ये फ़िल्म बनाई है। पाकिस्तान हमारे देश के खिलाफ आतंकवादी कारवाई करता है वहीं पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों और फिल्मों पर पाबंदी लगती है।
इस कारण पाकिस्तानी फ़िल्म को आप की संस्था देश में प्रदर्शित न करे। अगर फ़िल्म प्रदर्शित होती है तो MNS उसका विरोध करेगी और आगे जो होगा उसके लिए आप की संस्था ही जिम्मेदार होगी।"
आगे पढ़ें- सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में क्यों नहीं होगी रिलीज़।