नई दिल्ली: बेमिसाल ख्याल अक्सर अजीबो गरीब समय पर आते हैं और यह बात राहुल देव बर्मन के लिए कई बार सही साबित हुई। उन्हें हिंदी फिल्मी संगीत के कुछ यादगार गीतों की प्रेरणा उस समय आई जब वह सफर कर रहे होते थे।
ऐसे बना था ये जो है गीत-
एक नयी किताब में कहा गया है कि एक बार वह उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ बॉम्बे से दिल्ली जा रहे थे। इस सफर के दौरान उन्होंने शानदार गीत ये जो मोहब्बत है बनाया और इसे वर्ष 1971 की फिल्म कटी पतंग में शामिल किया गया।
आर डी बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक नामक इस किताब में आगे कहा गया कि हवा के बीचों बीच बर्मन द्वारा बनाए गए इस गाने को राजेश खन्ना ने खूब सराहा और फिल्म में इस गाने के लिए विशेष तौर पर जगह बनाई।
जानिए आगे की कहानी-