1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लालची नहीं हूं मैं : नाना पाटेकर

लालची नहीं हूं मैं : नाना पाटेकर

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2015 01:09 pm IST,  Updated : Apr 02, 2015 01:12 pm IST

मुंबई: अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर का कहना है कि वह एक साथ बहुत सारी फिल्में नहीं करना चाहते, क्योंकि वह लालची नहीं हैं और उन्हें आलीशान बंगले और लग्जरी कार खरीदने की चाह नहीं है।

- India TV Hindi

मुंबई: अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर का कहना है कि वह एक साथ बहुत सारी फिल्में नहीं करना चाहते, क्योंकि वह लालची नहीं हैं और उन्हें आलीशान बंगले और लग्जरी कार खरीदने की चाह नहीं है। सोच समझकर फिल्में चुनने वाले नाना ने आईएएनएस को बताया, "जब भी कोई मेरे पास फिल्म की कहानी लेकर आता है, तो मैं खुद से सवाल पूछता हूं कि मैं यह फिल्म क्यों करना चाहता हूं? मैंने बहुत पैसा कमा लिया है, शोहरत कमा ली है, तो अब और कितना चाहिए। मैं लालची नहीं हूं।"

नाना ने कहा, "मैं बहुत सारी फिल्म नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे बड़ी कारें नहीं चाहिए और न ही मुझे बंगला बनाना है।"

नाना जल्द ही आने वाली फिल्म 'वेलकम ब्लैक' में नजर आएंगे। अपने करियर में गंभीर और हास्य दोनों ही तरह की भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता ने कहा, "यह अच्छी फिल्म है और मुझे इसमें काम करके मजा आया।"

निर्देशक अनीस बज्मी की 'वेलकम बैक' में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, परेश रावल, श्रुति हासन और शाइनी आहूजा ने भी काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन