1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नतालिया कौर 'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर जाने वाली पांचवीं प्रतिभागी बनी

नतालिया कौर 'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर जाने वाली पांचवीं प्रतिभागी बनी

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2015 11:14 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 03:55 pm IST

नई दिल्ली: रिएलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिटर्न्‍स' में नजर आ रहीं अभिनेत्री नतालिया कौर शो से बाहर हो चुकी हैं। नतालिया शो में सात सप्ताह तक जगह बनाए रखने में कामायाब

- India TV Hindi

नई दिल्ली: रिएलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर रिटर्न्‍स' में नजर आ रहीं अभिनेत्री नतालिया कौर शो से बाहर हो चुकी हैं। नतालिया शो में सात सप्ताह तक जगह बनाए रखने में कामायाब रही थीं।

'डिपार्टमेंट' और 'कमांडो-ए वन मैन आर्मी' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं नतालिया शो से बाहर जाने वाली पांचवीं प्रतिभागी हैं।

नतालिया से पहले वीजे अर्चना विजया और अभिनेता हर्षद अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज और अभिनेत्री रिद्धि डोगरा शो से बाहर जा चुके हैं।

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में अब अभिनेता आशीष चौधरी, हुसैन कुआजरवाला, इकबाल खान, सना खान, सागरिका घटगे, रश्मि देसाई, आशा नेगी, मियांग चांग, कबड्डी खिलाड़ी राकेश कुमार और नर्तक सलमान यूसुफ बचे हैं।

'खतरों के खिलाड़ी' का यह छठवां संस्करण है, जिसके प्रस्तोता फिल्मकार रेाहित शेट्टी हैं। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किए गए शो का प्रसारण सात फरवरी से शुरू हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन