1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी कलाकारों के बाद अब निर्देशक भी बॉलीवुड में रखना चाहते हैं कदम

पाकिस्तानी कलाकारों के बाद अब निर्देशक भी बॉलीवुड में रखना चाहते हैं कदम

 Published : Apr 07, 2016 04:08 pm IST,  Updated : Apr 07, 2016 04:11 pm IST

मावरा होकेन और फवाद खान जैसे पाकिस्तानी सितारों के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अब निर्देशक भी बॉलीवुड में फिल्में बनाना चाहते हैं।

sabiha- India TV Hindi
sabiha

मुंबई: पिछले काफी वक्त से पाकिस्तानी सितारे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। कुछ वक्त पहले मावरा होकेन और फवाद खान बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। अब खबर है कि पाकिस्तान की एक निर्देशक भी बॉलीवुड में फिल्में बनाना चाहती हैं। पाकिस्तानी फिल्मकार सबीहा समर बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड फिल्म बनाना चाहेंगी। सबीहा ने कहा, "फिलहाल मैं कुछ पटकथाओं पर काम कर रही हूं। इनकी कहानियां काफी मजबूत है। अगर बॉलीवुड में किसी फिल्म के निर्देशन का मौका मिलता है तो में इसे निश्चित तौर पर करना चाहूंगी ।

इसे भी पढ़े:- फिल्म रिव्यू: इमोशन, लव और ड्रामे का बेहतर कॉकटेल है 'सनम तेरी कसम'

सबीहा ने पुरस्कार प्राप्त पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' का निर्देशन किया है और बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ने इसमें अभिनय भी किया है। इनसे पहले पाकिस्तान के सिंगर और कलाकार भी भारत में अपना हुनर दिखा चुके हैं।

डायरेक्टर सबीहा समर इसी साल के मार्च में अमृतसर के दरबार साहिब में माथा भी टेकने आई थीं उनके साथ पाकिस्तान से ही उनके कुछ फिल्मी दोस्त भी थे। सबीहा समर के दोस्तों के साथ उनकी पूरी टीम अमृतसर आई हुई थी। सबीहा के आने पर बॉलीवुड निर्देशकों ने पाक निर्देशकों का दिल खोलकर स्वागत किया था। कुच वक्त पहले ही सबीहा ने कहा था कि, भारत-पाक के बीच हुए बंटवारे का दुख भारत के लोगों को भी है और पाक के लोगों को भी। भारत और पाक के दर्द को सिनेमा ही कम कर सकता हैं इसलिए फिल्म कलाकार ही फिर वो चाहे भारत का हो या पाक का इस दर्द पर मरहम लगाने का काम करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन