1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट एंड रन केस: सलमान खान की बेल के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट में याचिका दायर

हिट एंड रन केस: सलमान खान की बेल के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट में याचिका दायर

 Published : May 07, 2015 12:32 pm IST,  Updated : May 07, 2015 12:45 pm IST

नई दिल्ली: हिट एंड रन के मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली अंतरिम ज़मानत के खिलाफ भारत के सर्वेच्च न्यायालय सुप्रिम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कल सलमान खान

सलमान की बेल के खिलाफ...- India TV Hindi
सलमान की बेल के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली: हिट एंड रन के मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली अंतरिम ज़मानत के खिलाफ भारत के सर्वेच्च न्यायालय सुप्रिम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कल सलमान खान को मुंबई के सेशंस कोर्ट ने 2002 हिट एंड रन मामले में दोषी करार दिया था और 5 साल की सज़ा सुनाई थी।

हालांकि सलमान को बॉम्बे हाईकोर्ट से दो दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है।

8 मई को सलमान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उम्मीद है कि तब तक सलमान के वकीलों को मुंबई सेशन्स कोर्ट से जजमेंट की कॉपी भी मिल जाए।

कानून के जानकारों की मानें तो 8 मई को यदि सलमान के वकीलों को जजमेंट की कॉपी मिल जाती है, तो बॉम्बे हाईकोर्ट उनकी अपील स्वीकार करते हुए जमानत की अवधि बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में सलमान को आगे की तारीख दे दी जाएगी। ऐसे में सलमान को जेल नहीं जाना होगा और उनकी जुम्मे की रात राहत के साथ अपने घर में गुजरेगी।

यदि बॉम्बे हाईकोर्ट सलमान की जमानत याचिका खारिज कर देता है तो उन्हें उसी वक्त हिरासत में ले लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में सलमान को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन