मदुरै: ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली दिखा रहे एक सिनेमाघर पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में एक दलित संगठन के सात सदस्यों को आज गिरफ्तार किया गया। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के बाहरी परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के वक्त सिनेमाघर में कोई नहीं था।
उन्होंने बताया कि पुराची पुलिगल क्रांतिकारी टाइगर्स के सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि फिल्म में दलितों के संबंध में अपमानजनक डायलॉग हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि समूह ने सिर्फ अपने प्रचार के लिए बम फेंके हैं।