
कैटरीना कैफ ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिनके अनुसार, उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर से सगाई कर ली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी शादी की कोई योजना नहीं है। कैटरीना ने 'फैंटम' के ट्रेलर लांच पर कहा, "मुझे खुशी है कि आपने यह पूछा, लेकिन मैंने सगाई नहीं की है। मैं जानती हूं कि आप लोग बहुत अच्छे हैं और मेरी शादी होते देखना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। इसलिए कृपया कुछ और वक्त मेरा अविवाहित होना झेल लीजिए।"