नई दिल्ली:- बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में देने वाली दिग्गज अभिनेत्री साधना का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में शुक्रवार को आखरी सांस ली। साधना लंबे समय से मुंह के कैंसर से पीड़ित थीं इसी गंभीर बीमारी के कारण वह पिछले साल आईसीयू में भर्ती हुई थीं और करीब 9 घंटे तक उनकी सर्जरी चली थी। 74 वर्षीय साधना का आज करीब साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
इसे भी पढ़े:- बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री साधना का निधन
उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ अभिनय किया है। 60 के दशक की मशहूर अदाकार मानी जाने वाली अभिनेत्री साधना ने 'मेरा साया', 'राजकुमार', 'मेरे महबूब' और 'वो कौन थी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है।
60 के दशक का दौर जैसे साधना ने अपने नाम ही किया हुआ था। उस वक्त में साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाया करता था। चाहे बात उनके हेयर स्टाइल की हो या उनका चूडीदार की।
साधना ने जॉय मुखर्जी के साथ फिल्म 'लव इन शिमला' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म को आर. के. नय्यर ने डायरेक्ट किया था और बाद में जाकर उन्होंने साधना से शादी कर ली।
साधना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "मेरा माथा काफी चौड़ा था और काफी मेकअप के बावजूद भी वह ठीक नहीं दिखता था, फिल्म के निर्देशक नय्यर साहब मेरे लुक्स से खुश नहीं थे। उन्होंने हॉलीवुड अभिनत्री ऑड्रे हेपबर्न को देखा था जो फ्रिंज कट रखा करती थीं। नय्यर साहब ने मुझे उनकी तस्वीर दिखाई और कुछ वैसा ही हेयर कट करने को कहा। इसके बाद उनका आइडिया काम कर गया और ये हेयर स्टाइल साधना कट के नाम से लोकप्रिय हुआ।"
अगली स्लाइड में देखिए कैसे उनका लोकप्रिय हेयर स्टाइल बन गया उनकी मुसीबत:-