नई दिल्ली: बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल तो कई सितारों ने कायम की है। चाहें गुजरे जमाने में दिलीप कुमार-राजकपूर, अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की बात हो या आज के युवाओं में रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर की। इन सभी का याराना न ही सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखा बल्कि असल जिंदगी में भी लोग इसके गवाह बनें। लेकिन आज जिन दो कलाकारों की दोस्ती खूब चर्चा में रह रही है वो है अमिर खान और सलमान खान की जिनको सुपरस्टार का दर्जा हासिल है लेकिन इस बात का इनकों जरा सा भी अहंकार नहीं है। आज भी वे एक-दूसरे से वैसे ही मिलते है जैसे 21 साल पहले अंदाज अपना-अपना के वक्त में मिलते थे।
इन दोनों की दोस्ती हमेशा ही लोगों को एक मिसाल के रूप में देखने को मिलती है। एक बार सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था कि दो सुपरस्टार कभी अच्छे दोस्त नहीं बन सकते। लेकिन इन दोनों ने इस बात को सरासर गलत साबित किया है।