1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान शहर-शहर क्यों नहीं करेंगे 'बजरंगी भाईजान' का प्रचार'

सलमान शहर-शहर क्यों नहीं करेंगे 'बजरंगी भाईजान' का प्रचार'

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2015 05:08 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 05:11 pm IST

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज़ को अब सिर्फ 10 दिन ही बचें है लेकिन वह इसका प्रचार अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर नहीं करेंगे। वह फिलहाल अपने परिवार को वक्त देना

बजरंगी भाईजान: सलमान...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान: सलमान वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे फिल्म का प्रचार

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज़ को अब सिर्फ 10 दिन ही बचें है लेकिन वह इसका प्रचार अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर नहीं करेंगे। वह फिलहाल अपने परिवार को वक्त देना चाहते हैं। सलमान के प्रवक्ता का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं, इसलिए वह फिल्म का प्रचार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे।

'दबंग' सलमान (49) शुक्रवार को निर्देशक कबीर खान, संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती और गायक मीका सिंह के साथ 'बजरंगी भाईजान' के विशेष ईद गीत 'आज की पार्टी' के लांच पर देखे गए।

वह हालांकि, शहरों में घूम-घूम कर इसका प्रचार नहीं करेंगे, क्योंकि उनका परिवार चाहता है कि सलमान उनके साथ वक्त बिताएं।

सलमान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "सलमान यह वक्त अपने परिवार के साथ बिताएंगे और शहरी दौरों का हिस्सा नहीं होंगे। हम मुंबई से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे हैं।"

'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन