1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान: 'तू चाहिए' गाने में देखिए सलमान-करीना की प्यारी सी लव स्टोरी

बजरंगी भाईजान: 'तू चाहिए' गाने में देखिए सलमान-करीना की प्यारी सी लव स्टोरी

 Published : Jun 19, 2015 07:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 07:49 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का नया गाना लॉच हो गया जिसमें दबंग खान और करीना कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी की झलक दिखती है। आतिफ असलम द्वारा गाया गया गीत 'तू

Video: सलमान की बजरंगी...- India TV Hindi
Video: सलमान की बजरंगी भाईजान का दूसरा गाना 'तू चाहिए' आउट

नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का नया गाना लॉच हो गया जिसमें दबंग खान और करीना कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी की झलक दिखती है।

आतिफ असलम द्वारा गाया गया गीत 'तू चाहिए' सलमान खान और करीना कपूर की बढ़ती नज़दीकियों को बयां करता है। अमिताभ भट्टाचार्या द्वारा लिखा गये इस गीत के बोल भी काफी खबसूरत है।

थोड़ी शैतानी, थोड़ी छेड़खानी और खूब सारी मस्ती से सराबोर ये गीत आपको अपनी तरफ खींचता है। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ एक बार फिर अपनी आवाज़ से जादू भिखेरते है और लगता है ये गाना धीमे-धीमे लोकप्रिय जरूर होगा।

देखें फिल्म का ट्रेलर- बजरंगी भाईजान ट्रेलर आउटः सलमान ने फिर किया कमिटमेंट

Tu Chahiye Song

गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और उन्होंने इलेक्टिक गिटार का ज्यादा इस्तेमाल किया है । आप भी देखिए इस गीत को-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन