1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान सलमान खान हो गए थे बेहद भावुक

जब 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान सलमान खान हो गए थे बेहद भावुक

 Published : May 26, 2017 02:41 pm IST,  Updated : May 26, 2017 02:41 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 25 मई को ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहे हैं। इसमें सलमान जगतपुर के एक सीधे साधे लड़के लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 25 मई को ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहे हैं। इसमें सलमान जगतपुर के एक सीधे साधे लड़के लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जिसे लोग प्यार से ट्यूबलाइट बुलाते हैं। सलमान का कहना है कि एक कलाकार के रूप में उनकी कुछ सीमाएं हैं और कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए काफी भावनात्मक सफर रहा। इस फिल्म में सलमान के भाई सोहेल खान भी हैं, जो फिल्म में उनके भाई की भूमिका निभा रहे हैं।

सलमान ने मीडिया से कहा, "फिल्म में काम करना मेरे लिए भावनात्मक सफर रहा और कुछ दृश्यों की शूटिंग करने के बाद मैं बेहद भावुक हो गया था, जिनमें मेरे भाई के गुजर जाने को फिल्माया गया है।" सलमान के मुताबिक, "मैं एक सीमित रूप में अभिनय करने वाला कलाकार हूं और सभी यह जानते हैं, लेकिन चूंकि फिल्म में सोहेल मेरे भाई की भूमिका में हैं, शायद इसलिए मैं बहुत भावुक महसूस कर रहा था।" Video: जब नन्हें आहिल ने मामू सलमान खान को बॉक्सिंग में दी मात

उन्होंने बताया कि फिल्म की डबिंग के दौरान भी उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे, जो अच्छा नहीं था। सलमान ने ओमपुरी, विनोद खन्ना और रीमा लागू जैसे कलाकारों के बारे में भी बात की, जिनके साथ वे काम कर चुके हैं। ओम पुरी 'ट्यूलाइट' का भी हिस्सा हैं। सलमान के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने करीब रहे कलाकारों को खो दिया है, जो बेहद दुख की बात है। सलमान और सोहेल ने बुधवार को फिल्म का ट्रेलर अपनी मां सलमा को भी दिखाया। उन्होंने बताया कि मां दोनों बेटों की इस फिल्म के सफल होने की दुआ कर रही हैं। सलमान फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कबीर खान, सोहेल खान और संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ मौजूद थे। फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन