मुंबई: बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फिर से रियलटी शो बिग बॉस के आगामी नौवें संस्करण के मेजबान की भूमिका में लौटने की चर्चा है।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के 49 वर्षीय अभिनेता सलमान खान पिछले पांच सीजन से इसकी मेजबानी कर रहे थे। उन्होंने पिछला संस्करण छोड़ दिया था जब कार्यक्रम का विस्तार करते हुए उसे बिग बॉस हल्ला बोल नाम दिया गया था।
सलमान के फैंस के लिए ये काफी खुशी की बात है क्योंकि पिछले सिजनों में वो लगातार इस शो के जरिए भी उनका मनोरंजन कर रहे हैं।
ऐसी अटकलें हैं कि सलमान फिर से शो में लौट रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम का प्रसारण करने वाले कलर्स चैनल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।