1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेता से अभिनेता बने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

नेता से अभिनेता बने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

 Published : Apr 25, 2015 07:05 am IST,  Updated : Apr 25, 2015 07:37 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राजनीति में तो दो-दो हाँथ किये ही हैं लेकिन अब वे बालीवुड के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते नज़र आएँगे। भारत में जर्मनी के राजदूत माइकल स्टैनर ने

सलमान खुर्शीद ने दी...- India TV Hindi
सलमान खुर्शीद ने दी सैफ अली खान को कड़ी टक्कर, जानें कैसे !

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राजनीति में तो दो-दो हाँथ किये ही हैं लेकिन अब वे बालीवुड के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते नज़र आएँगे। भारत में जर्मनी के राजदूत माइकल स्टैनर ने बॉलीवुड को सलाम करते हुए एक वीडियो बनाया है। ये वीडियो साल 2003 में आई शाहरुख खान की हिट फिल्‍म 'कल हो ना हो' पर बनाया है। माइकल स्टैनर इस वीडियो से एक्टिंग का अपना शौक पूरा करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्टैनर के साथ उनकी पत्‍नी एलीसी और सलमान खुर्शीद भी अभिनय करते दिख रहे हैं। स्‍टैनर खुद तो शाहरुख खान के रोल में हैं जबकि उनकी पत्‍नी प्रीति जिंटा का रोल अदा कर रही है। वहीं सलमान खुर्शीद सैफ अली खान के रोल में हैं।

स्टैनर को फिल्‍म का टाइटल सॉन्‍ग बेहद पंसद है और इसलिए उन्‍होंने इसे ही अपने वीडियो में इस्‍तेमाल किया है। 'कल हो ना हो' गाने के बोल लिखे हैं जावेद अख्‍तर ने जबकि सोनू निगम ने इसे गाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन