1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'क्लब 60' के निर्देशक की अगली फिल्म '96'

'क्लब 60' के निर्देशक की अगली फिल्म '96'

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2015 01:50 pm IST,  Updated : Apr 04, 2015 01:53 pm IST

मुंबई: 'एस्केप टू नोवेयर' उपन्यास पर फिल्म बनाने जा रहे फिल्मकार संजय त्रिपाठी ने कहा है कि वह इसकी शूटिंग 2016 के प्रारंभ में शुरू करेंगे। उन्होंने फिल्म का नाम '96' होने की संभावना जताई

- India TV Hindi

मुंबई: 'एस्केप टू नोवेयर' उपन्यास पर फिल्म बनाने जा रहे फिल्मकार संजय त्रिपाठी ने कहा है कि वह इसकी शूटिंग 2016 के प्रारंभ में शुरू करेंगे। उन्होंने फिल्म का नाम '96' होने की संभावना जताई है। संजय इससे पहले अभिनेत्री सारिका, सतीश शाह और दिवंगत अभिनेता फारूक शेख अभिनीत 'क्लब 60' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मेरी फिल्म पटकथा लेखन के अंतिम चरण में है। हम अब फिल्म के लिए कलाकारों का चयन शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2016 के प्रारंभ में शुरू होगी। मैंने उपन्यास 'एस्केप टू नोवेयर' के आधिकारिक अधिकार खरीद लिए हैं..मैंने फिलहाल इस फिल्म को '96' नाम दिया है। आगे देखते हैं।"

'एस्केप टू नोवेयर' उपन्यास अमर भूषण ने लिखा है, जो वर्ष 2005 में एक रॉ अफसर के लापता होने की घटना के बारे में है।

यह पूछे जाने पर फिल्म में किन अभिनेताओं को लेने के इच्छुक हैं? संजय ने कहा कि वह इसमें दक्षिण भारतीय सुपरस्टार मोहनलाल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी को लेने के इच्छुक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन