नई दिल्लीः अभिनेता शाहरूख खान की आने वाली पारिवारिक मनोरंजन फिल्म दिलवाले इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरूख और काजोल पांच साल के बाद दोबारा एक साथ दिखायी देंगे।
हिंदी फिल्मों की यह सुपरहिट जोड़ी आखिरी बार 2010 में करण जौहर की फिल्म माई नेम इज खान में नजर आयी थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं जो इससे पहले शाहरूख के साथ चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय बुल्गारिया में चल रही है। इसमें वरूण धवन और कीर्ति शैनन भी काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शाहरुख ने 'दिलवाले' के सेट से फोटो की साझा