मुंबईः शाहरख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म फैन की शूटिंग समाप्त हो चुकी है।
49 वर्षीय शाहरख ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए कहा कि वह मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म की टीम के सदस्यों से दूरी महसूस करेंगे।
शाहरख को फिल्म में एक सुपरस्टार और उसके प्रशंसक दोनों की भूमिका में देखा जा सकेगा। यशराज फिल्म इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
फिल्म 15 अप्रैल, 2016 को रिलीज होगी।