1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीजर के बाद शाहरुख खान ने किया 'रईस' का ट्रेलर रिलीज!

टीजर के बाद शाहरुख खान ने किया 'रईस' का ट्रेलर रिलीज!

 Published : Jul 29, 2015 12:14 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 12:49 pm IST

नई दिल्लीः शाहरुख खान के रईस के टीजर को आप सभी ने पसंद किया था और इसी के साथ उम्मीद बंध गई थी कि ट्रेलर तो धमाकेदार ही होगा। और वैसा ही है। शाहरुख ने

शाहरुख खान ने किया...- India TV Hindi
शाहरुख खान ने किया 'रईस' का ट्रेलर रिलीज!

नई दिल्लीः शाहरुख खान के रईस के टीजर को आप सभी ने पसंद किया था और इसी के साथ उम्मीद बंध गई थी कि ट्रेलर तो धमाकेदार ही होगा। और वैसा ही है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है और वो वाकई में कमाल का है।

अब सवाल ये ही कि फिल्म तो अगले साल ईद पर रिलीज हो रही है तो इसका ट्रेलर इतनी जल्दी कैसे। तो हम आपको बता देते है कि किंग खान ने जो ट्रेलर रिलीज किया है वो उनके एक फैन ने बनाया है। अब शाहरुख किसी फैन के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट में दिखा रहे है तो कुछ तो खास होगा ही।

किंग खान इस ट्रेलर से इतने इम्प्रेस है को उसको शेयर करते हुए वो लिखते है, "10 दिन की शूटिंग बाकी है...तुम लोग ही करदो प्लीज..इतना अच्छा ट्रेलर है तो राहुल ढोलकिया भी मान जाएगें।"

India TV

क्या है ट्रेलर में-

फैन द्वारा बनाए गए इस ट्रेलर में शाहरुख खान जैसा दिखने वाला एक शक्स हाथ में डंडा पकड़े किसी एक्शन सीन के लिए तैयार दिख रहा है। बैकग्राउंड में शाहरुख का डायलॉग सुनाई देता है जिसमें वो बोलते हैं, "कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, यही मेरा कर्मा है और यहीं मेरा मजहब।"

"बनिए का दिमाग और मियाभाई के डेरिंग, आ रहा हूं मैं"। कमाल की बात ये है कि ट्रेलर वाकई में काफी अच्छी तरह से बनाया गया है और शाहरुख की भूमिका में नजर आ रहे उनके फैन के हाव-भाव बिल्कुल उन्हीं की तरह मिलते हैं।

अगली स्लाईड में देखिए फिल्म का Fan-made trailer

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन