1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की शादी में शामिल होंगी उनकी Ex-Girlfriends!

शाहिद कपूर की शादी में शामिल होंगी उनकी Ex-Girlfriends!

 Published : Jul 05, 2015 04:17 pm IST,  Updated : Jul 05, 2015 05:34 pm IST

नई दिल्ली: शाहिद कपूर को बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय माना जाता है। अब चाहें "दिल मांगे मोर" के निखिल के किरदार में कोई मासूम लड़का हो या फिर फिल्म "आर. राजकुमार" में टपोरी का किरदार।

1. करीना कपूर: शाहिद कपूर की कहानी करीना के साथ सन् 2004 में आई फिल्म "फिदा" से शुरू हुई थी। इन्होंने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा। लेकिन यह दोनों हर जगह, हर इंवेंट पर एक साथ देखें जाते थे। इन्हें बॉलीवुड का क्यूट कपल कहा जाने लगा था। खबरे ये भी थीं कि शाहिद कपूर के शाकाहारी होने की वजह से नॉनवेज खाने की शौकीन करीना उनके लिेए शाकाहारी बन गई थीं। यह दोनों अपने रिश्ते के लिए इतने ज्यादा संजीदा थे कि साथ में अपने भविष्य के बारें में सोचने लगे। लेकिन 2007 में "जब वी मेट" की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई जो इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन