नई दिल्लीः शाहिद कपूर ने आखिरकार अपने ऊपर लगे बैचलर के टैग को हटा लिया है। मीरा राजपूत के साथ शाहिद शादी के बंधन में बंध गए है। दिल्ली के छतरपुर में स्थित फार्महाउस में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है।
शादी में केवल 40 लोगों ही उपस्थित थे जिसमें दोनों के घर वाले शामिल थे। आज शाम 7 बजे गुड़गांव में स्थित होटल ओबराय में ग्रेंड पार्टी के होने की उम्मीद है। करीब 500 मेहमान इस जश्न में शामिल होंगे।
शादी के जश्न की शुरूआत छतरपुर फार्महाउस में ही कल संगीत सेरेमनी से शुरू हो गई थी जिसमें शाहिद-मीरा जमकर गीतों पर थिरकते हुए दिखें। वहीं परिवार वालों में शाहिद-मीरा के माता-पिता सहित कई अन्य मेहमान वहां मौजूद थे।

अगे स्लाईड में देखिए संगीत सेरेमनी की विडियों-