मुंबई: करण जौहर ने झलक दिखला जा के नए टीजर में अभिनेता शाहिद कपूर का बतौर जज स्वागत किया।
इस सेलिब्रेटी डांस शो के आठवें सीजन को झलक दिखला जा रीलोडेड नाम दिया गया है। इसमें शाहिद जज की भूमिका में होंगे।
34 वर्षीय शाहिद को इंडस्ट्री के सबसे अच्छे डांसर्स में गिना जाता है। टीजर में अभिनेता काले रंग के सूट, छोटे बाल और दाढ़ी में नजर आए।
करण ने टीजर वीडियो में शाहिद का स्वागत करते हुए कहा, जो था कभी भीड़ का हिस्सा, आज उसकी एक झलक पाने के लिए भीड़ लग जाती है।
शाहिद माधुरी दीक्षित नेने की जगह लेंगे। अभी तक शो के तीसरे जज का नाम सामने नहीं आया है।
अगली स्लाइड में देखें टीजर