1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कानूनी विवाद में फंसी श्रुति हसन

कानूनी विवाद में फंसी श्रुति हसन

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2015 07:34 pm IST,  Updated : Mar 27, 2015 07:36 pm IST

चेन्नई: अभिनेत्री श्रुति हसन द्वारा डेट्स का हवाला देकर एक तमिल-तेलुगु फिल्म नहीं करने का फैसला करना उन्हें अब महंगा पड़ सकता है। मीडिया और मनोरंजन हाउस 'पिक्चरहाउस मीडिया' ने श्रुति हसन के खिलाफ कानूनी

- India TV Hindi

चेन्नई: अभिनेत्री श्रुति हसन द्वारा डेट्स का हवाला देकर एक तमिल-तेलुगु फिल्म नहीं करने का फैसला करना उन्हें अब महंगा पड़ सकता है। मीडिया और मनोरंजन हाउस 'पिक्चरहाउस मीडिया' ने श्रुति हसन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जारी बयान में कहा गया, "श्रुति हसन ने इस द्विभाषीय फिल्म में काम करने के लिए संविदात्मक समझौता कर लिया था, लेकिन वह एक ही समय पर दो फिल्मों की शूटिंग का हवाला देकर इस परियोजना से पीछे हट गईं, जो एक फिल्मी बहाना है। डेट्स के बारे में उनसे पहले ही बातचीत की जा चुकी थी और उनकी सुविधा के मुताबिक ही कार्यक्रम तय किया गया था।"

कंपनी ने दावा किया है कि श्रुति के गैरपेशेवर रुख के कारण कंपनी को समय, धन, प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ है।

इस संबंध में जारी बयान के अनुसार, "पिक्चरहाउस मीडिया ने इस तरह के गैरपेशेवर रवैये को फिर नहीं दोहराने और हितधारकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रुति के खिलाफ दीवानी और फौजदारी दोनों मामलों में कार्यवाही शुरू कर दी है।"

कंपनी के मुताबिक, श्रुति को कोई भी नई फिल्म साइन करने से रोकने के लिए एक आदेश पारित किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन