नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ऑटोबायोग्राफी लिख रही है और कहा जा रहा कि इसमें एक भाग उनके एक्स ब्वायफेंड सलमान खान के बारे में भी होगा।
गौरतलब है कि सोमी अली सलमान खान के गुस्सैल व्यवहार की शिकार हो चुकी है और सालों पहले मीडिया में ये भी खबर आई थी की सलमान ने गुस्से में एक सॉफ्टड्रिंक की बोतल उनके सिर पर तोड़ दी थी हालांकी सोमी उनके बचाव में आ गई थीं।
सोमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सलमान ने ऐसा कुछ नहीं किया। अगर ऐसा होता तो मैं लहुलुहान होकर अस्पताल पहुंच जाती। वह खुश नहीं थे क्योंकि मैंने पहली बार शराब पी थी। इसलिए इस खींझ में उन्होंने टेबल पर कोल्ड ड्रिंक पलट दी थी।
सलमान से आठ साल तक रिश्ते रहने के बाद सोमी साल 2000 में फ्लोरिडा लौट गई थीं।
सोमी की अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं। वो लिखती है कि सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद वो 16 साल की उम्र में भारत पहुंची।
जिस रात मैंने उनकी फिल्म देखी, उसी वक्त से उनसे शादी का सपना देखने लगी थी। मैं सुबह उठी और सूटकेस तलाशने लगी ताकि भारत जा सकूं और उस एक्टर से शादी कर सकूं, जिसका सपना देखा।
मेरी मां ने जब यह सुना तो वह नाराज हो गईं, लेकिन बाद में वह मान गईं और इसके बाद सब इतिहास बन चुका है। सोमी न केवल सलमान की गर्लफ्रेंड रहीं, बल्कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया।