1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुदीपा सिंह ने कहा, 'नागार्जुन-एक योद्धा' में पसंद है किरदार

सुदीपा सिंह ने कहा, 'नागार्जुन-एक योद्धा' में पसंद है किरदार

 Published : Aug 05, 2016 12:04 pm IST,  Updated : Aug 05, 2016 12:04 pm IST

सुदीपा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया है। 'नागार्जुन-एक योद्धा' में मोहिनी की भूमिका निभाने वाली सुदीपा सिंह ने उन अफवाहों का खंडन किया है।

sudeepa singh- India TV Hindi
sudeepa singh

मुंबई: सुदीपा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया है। 'नागार्जुन-एक योद्धा' में मोहिनी की भूमिका निभाने वाली सुदीपा सिंह ने उन अफवाहों का खंडन किया है। जिसमें कहा गया था कि वह टीवी शो और उसके ट्रैक से नाखुश हैं। अफवाहें हैं कि जिस तरह उनके पात्रों को उकेरा जा रहा था, उससे सुदीपा और उनके सह-कलाकार नवाब शाह और निकितिन धीर शो की प्रोडक्शन टीम से नाखुश थे।

इसे भी पढ़े:-

एक बयान के माध्यम से उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं 'नागार्जुन' में काम करके बहुत खुश हूं और मेरी प्रोडक्शन के लोगों से किसी बात को लेकर कोई झगड़ा नहीं है।" उन्होंने कहा, 'नागार्जुन-एक योद्धा' के साथ मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है और मुझे काफी लंबी दूरी तय करनी है।

वास्तव में मोहिनी का चरित्र मुझे पसंद है और शो को साइन करते वक्त ही मुझे बताया गया कि इसमें मेरी भूमिका मृणाल (जैन) के मां की होगी। इससे पहले वह 'अर्धांगिनी' और 'बाल वीर' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। 'नागार्जुन-एक योद्धा' लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन